दादरी (संवाद)। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड स्थित सेंट टेरेसा स्कूल के समीप बाइक व स्कूटी की टक्कर हो गई। टक्कर होने पर स्कूटी सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। कोतवाली प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि गाजियाबाद के मेरठ रोड स्थित नंद ग्राम में प्रशांत कुमार परिवार के साथ रहते हैं । उनके पिता दुर्गेश कुमार 16 अक्टूबर को गाजियाबाद से अपनी स्कूटी पर सवार होकर दादरी जा रहे थे। जब जीटी रोड स्थित सेंट टेरेसा स्कूल के समीप पहुंचे तो बाइक से टक्कर हो गई । टक्कर होने पर स्कूटी सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। शिकायत के आधार पर बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।