ग्रेटर नोएडा। अल्फा-2 में एक सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाया। बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने पीड़ित के छोटे भाई की तहरीर पर सोमवार को अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव चौरोली निवासी मोनू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके बड़े भाई संजीव अल्फा-2 में किराये पर रहते हैं। बीते 19 अक्तूबर को दोपहर करीब दो बजे वह लोग निजी काम से अपने गांव चौरोली गए थे। गांव से लौटने पर उन्होंने देखा कि घर में सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी की जांच करने पर उसमें रखे 26,500 रुपये नकद गायब मिले। इसके अलावा गहने भी चोरी हो चुके थे। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो