दादरी (संवाद)। दादरी। जारचा कोतवाली क्षेत्र के आनंदपुर गांव में खेत के बीच से बुग्गी निकालने के विरोध पर विवाद हो गया। 21 अक्तूबर की शाम नीतू और लीले खेत में सफाई कर रहे थे। तभी बिट्टू और अनिकेत बुग्गी लेकर खेत से जाने लगे। नीतू और लीले ने इसका विरोध किया। आरोप है कि आरोपियों ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। विवाद बढ़ने पर नीतू ने देवर नरेंद्र को मौके पर बुलाया। बिट्टू और अनिकेत ने फावड़े से नरेंद्र के सिर पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। लीले पर दराती से हमला हुआ, जिससे उनकी उंगली कट गई। नीतू के साथ भी मारपीट की गई। चार दिन बाद नीतू ने बिट्टू, अनिकेत, प्रशांत, ऋषिपाल और दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।