दादरी (संवाद) । कोतवाली दादरी क्षेत्र के एक गांव में छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने की शिकायत करने पर परिजनों के साथ गाली गलौज कर मारपीट की गई । प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि कोतवाली दादरी क्षेत्र के एक गांव में महिला परिवार के साथ रहती हैं। उनकी बेटी नगर स्थित एक स्कूल में कक्षा 9 में पढ़ती है। 29 सितंबर को गांव का ही युवक बाइक पर बैठाकर छात्रा को ले गया और उसके साथ अश्लील हरकतें की। छात्रा ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। छात्रा की माता परिजनों के साथ जब आरोपी के घर शिकायत लेकर पहुंची तो उनके साथ गाली-गलौज की गई । घटना की प्राथमिकी कोतवाली में गांव के ही चार लोगों के खिलाफ दर्ज कराई गई है।