फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: उधार दी नकदी मांगने पर किया जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। कोतवाली क्षेत्र के रिठौरी गांव में उधार दिए 25 हजार रुपये मांगने पर जान से हमला कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि रिठौरी गांव में उमेश कुमार परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने न्यायालय के आदेश पर दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि गांव के नरेंद्र ने 25 हजार रुपये उधार लिए थे। जब उधार दी रकम का नरेंद्र से तगादा किया गया तो पैसा लौटाने से मना कर दिया। आरोपी ने इंस्टाग्राम आईडी पर सार्वजनिक रूप से पीड़ित व उसके परिवार के खिलाफ अशोभनीय भाषा का प्रयोग कर उसके फोटो पोस्ट किए गए। 5 जून की शाम के समय नरेंद्र, वीरेंद्र, नरेश, रिंकू आदि उनके घर पर पहुंचे और पथराव कर दिया। घटना की शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो पीड़ित ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय के आदेश पर नरेंद्र, वीरेंद्र, नरेश, रिंकू, जतिन, अभिषेक एवं सात अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें