ग्रेटर नोएडा। थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने मंगलवार को फ्लैट में चोरी करने के आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि आरोपी ने 22 अगस्त को सेक्टर-150 स्थित एक सोसाइटी के फ्लैट की रसोई का शीशा तोड़कर अंदर प्रवेश किया था और दो लाख रुपये चोरी किए थे। सोमवार को मैनुअल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर गांव मोमनाथल की ओर जाने वाले रास्ते से अजय उर्फ बली (19) को गिरफ्तार किया गया। आरोपी मूल रूप से कासगंज का रहने वाला है और वर्तमान में नॉलेज पार्क क्षेत्र के नवादा गांव में रह रहा था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि चोरी किए गए दो लाख रुपये में से 57 हजार रुपये ही बचे थे। आरोपी के पास से तमंचा भी बरामद हुआ है। ब्यूरो