ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक-3 कोतवाली पुलिस ने गश्त के दौरान दो गांजा तस्करों को पांच किलोग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि सोमवार को पुलिस टीम ने चौगानपुर गोल चक्कर के पास से आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों की पहचान बिहार के अरवल जिला निवासी संतोष कुमार व कानपुर नगर निवासी विभौर खरे के रूप में हुई है। दोनों रविंद भाटी नामक शख्स से गांजा खरीदकर बेचते थे। पुलिस अब आरोपी अरविंद भाटी की तलाश में जुटी है। ब्यूरो