ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित समृद्धि सोसाइटी के पास एक तेज रफ्तार कार सवार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। बिसरख थाना पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रविवार को कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। दादरी की पिंक सिटी सोसाइटी निवासी अनुराग शर्मा 27 जुलाई की रात अपने काम पर बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान समृद्धि सोसाइटी के पास एक कार सवार ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में अनुराग के एक पैर में गंभीर चोट आई, जिसमें तीन जगह हड्डी टूट गई। वहीं कार्यवाहक निरीक्षक सतेंद्र कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो