फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: फायरिंग के आरोपी को 3 वर्ष 5 माह की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
-अदालत से
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। सत्र अदालत ने पुलिस पर फायरिंग के आरोपी मामूरा नोएडा निवासी नौशाद को दोषी करार देते हुए 3 वर्ष 5 माह की सजा सुनाई है। 2 अगस्त 2023 को पुलिस मुखबिर की सूचना पर चेकिंग कर रही थी। तभी केटीएम बाइक सवार दो संदिग्ध युवक वहां से गुजरे। रोकने का प्रयास करने पर बदमाश बाइक लेकर फरार होने लगे। पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की, जिसमें एक गोली इंस्पेक्टर की बुलेट प्रूफ जैकेट और एक गोली उपनिरीक्षक की जैकेट पर लगी थी। बदमाशों की पहचान सचिन कुमार निवासी हापुड़ और नौशाद निवासी मामूरा के रूप में हुई थी। दोनों के पास से दो तमंचे, कारतूस, सात पीली धातु की चेन और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ था। मामले में अदालत ने आरोपी को दोषी करार दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें