फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 23 किग्रा गांजे के साथ दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क पुलिस ने सोमवार को अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 23 किलो 600 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है। आरोपियों को गुर्जरपुर रेलवे अंडरपास के पास गिरफ्तार किया गया है। इनकी पहचान नितेश (22 वर्ष) निवासी सिमरौठी टप्पल अलीगढ़ और रामपाल (40 वर्ष) निवासी गडरपुरा बिल्सी बदायूं के रूप में हुई है। नितेश इस समय सूरजपुर और रामपाल सलारपुर नोएडा में रह रहा था। आरोपियों के पास से एक बाइक भी जब्त हुई है। आरोपपी नॉलेज पार्क में छात्र-छात्राओं को गांजा तस्करी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें