ग्रेटर नोएडा। बिसरख क्षेत्र में अज्ञात चालक ने बाइक सवार डिलीवरी ब्वॉय को जोरदार टक्कर मार दी। घायल युवक की मां सुनीता देवी की शिकायत पर बिसरख कोतवाली पुलिस ने बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। दादरी निवासी सुनीता देवी का पुत्र जोमाटो में डिलीवरी ब्वॉय है। 9 अगस्त को वह बाइक से खैरपुर गुर्जर की ओर जा रहा था। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन के चालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से युवक सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों के अनुसार हादसे में युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा क रही है। ब्यूरो