ग्रेटर नोएडा। कासना क्षेत्र के रोहित वाटिका के पास स्थित कानन कस्बे से 14 वर्षीय किशोर के लापता होने का मामला सामने आया है। बिहार निवासी अरविंद सिंह वर्तमान में कासना के रोहित वाटिका के पास कानन कस्बे में रहते हैं। उनका 14 वर्षीय बेटा आदित्य राज 30 जुलाई को घर से कहीं चला गया था। इसके बाद से वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने आसपास और संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। वहीं कोतवाली प्रभारी पंकज शर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो