ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र में एटीएम कार्ड स्वैप कर बैंक खाते से 30 हजार रुपये निकाल लिए गए। सेक्टर आरएचओ-2 निवासी जोगिंदर मित्रा ने पुलिस को बताया कि 12 जुलाई को वह एच्छर गांव स्थित आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम पर अपने एसबीआई खाते से 10 हजार रुपये निकालने पहुंचे थे। इसी दौरान उनका डेबिट कार्ड एटीएम मशीन में फंस गया। तभी वहां मौजूद एक अज्ञात व्यक्ति ने मदद करने की बात कहकर कार्ड बाहर निकाला और चालाकी से उनका कार्ड बदलकर किसी दूसरे व्यक्ति का एसबीआई डेबिट कार्ड उन्हें थमा दिया। बाद में जब उन्होंने अपने बैंक खाते की जानकारी ली तो पता चला कि उनके खाते से अलग-अलग एटीएम ट्रांजेक्शन के माध्यम से 30 हजार रुपये निकाल लिए गए हैं। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। ब्यूरो