फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: घरेलू सहायिका को लावारिस कुत्ते ने काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित कृष्ण काउंटी सोसाइटी में सोमवार की सुबह एक घरेलू सहायिका पर लावारिस कुत्ते ने हमला कर दिया। हमले में महिला घायल हो गई। घटना के बाद सोसाइटी के कई निवासियों ने परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है। निवासी सुनील ने बताया कि घरेलू सहायिका सोसाइटी परिसर में अपने काम के लिए जा रही थीं, उसी समय एक लावारिस कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया। हमले के बाद आसपास मौजूद लोगों ने मदद की और घटना की जानकारी अन्य निवासियों को दी। उन्होंने कहा कि सोसाइटी परिसर में लावारिस कुत्तों की मौजूदगी से लोगों में चिंता बढ़ रही है। खासतौर पर सुबह और शाम के समय बच्चों, बुजुर्गों और रोजाना आने-जाने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर लोग सतर्क हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें