फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: फैक्टरी से कंप्यूटर, मशीनों के उपकरण और कीमती समान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। फेज-3 थाना क्षेत्र के सेक्टर-65 स्थित एक फैक्टरी में चोरों ने सेंध लगाकर कंप्यूटर सिस्टम, मशीनों के उपकरण, कच्चा माल और तैयार सामान समेत कीमती समान चोरी कर लिया। घटना पांच और छह अक्तूबर की मध्य रात की है। फैक्ट्री संचालक की शिकायत पर पुलिस ने मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की है। सेक्टर-65 स्थित पीकेजी डिजाइंस के संचालक सुमित गांधी के मुताबिक, पांच और छह अक्तूबर की रात चोर फैक्ट्री में घुस गए। वहां से कंप्यूटर सिस्टम, एक्सटर्नल हार्ड डिस्क, एल्युमिनियम कटर, प्रिंट हेड और अन्य उपकरण चोरी कर लिए। इसके अलावा फैक्ट्री में रखा कच्चा माल और तैयार सामान भी चोर ले गए। अगले दिन फैक्ट्री पहुंचने पर चोरी का पता चला। एसीपी दीक्षा सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें