फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कार में टक्कर के बाद युवक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-104 रेडलाइट के पास कार में टक्कर लगने के विवाद में चार युवकों ने एक कार सवार को पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित के पिता की शिकायत पर सेक्टर-39 थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-78 स्थित महागुन मॉडर्न निवासी पंकज कुमार चौधरी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बेटा आयुष शुक्रवार की शाम सेक्टर-128 स्थित एक्सिस हाउस से कार में घर लौट रहा था। सेक्टर-104 रेडलाइट के पास उनकी कार में पीछे से एक अन्य कार ने टक्कर मार दी। आरोप है कि इसके बाद दूसरी कार में सवार चार युवकों ने आयुष का पीछा कर उसे आगे रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने उनका सिर डिवाइडर पर पटक दिया और कार की चाबी निकाल ली। सूचना मिलने पर पहुंचे पिता ने घायल बेटे को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। थाना प्रभारी डी पी शुक्ला ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें