नोएडा। सेक्टर-126 थाना क्षेत्र में पुलिस ने हरियाणा मार्का अवैध शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, सोमवार की रात पुस्ता रोड पर चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति प्लास्टिक का कट्टा लेकर आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह भागने लगा। टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान मुस्तकीम उर्फ मुन्ना के रूप में हुई। वह सेक्टर-128 के असगरपुर गांव में रहता है। आरोपी ने बताया कि वह फरीदाबाद से शराब खरीदकर लाता था और नोएडा में राहगीरों, मजदूरों व रेहड़ी-पटरी वालों को बेचता था। थाना प्रभारी सुमनेश कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।