फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कूड़ा डालने को लेकर हुए विवाद में महिला से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-24 थाना क्षेत्र के मोरना गांव में मंगलवार सुबह कूड़ा डालने को लेकर हुए विवाद में एक महिला ने पड़ोसी युवक पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। मोरना गांव निवासी अनीता किराये के मकान में रहती हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि मंगलवार सुबह वह अपनी दोनों बेटियों को मोरना स्थित सरकारी स्कूल छोड़ने जा रही थीं। इसके बाद उन्हें ड्यूटी पर जाना था। उनके हाथ में घर के कूड़े से भरी पॉलीथिन थी। अनीता के अनुसार, स्कूल के पास एक मकान से एक युवक बाहर आया और वहां कूड़ा डालने का आरोप लगाते हुए उनसे गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। थाना प्रभारी उमेश नैथानी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें