फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अट्टा मार्केट की भीड़ में 13 वर्षीय किशोरी लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-20 थाना क्षेत्र के अट्टा मार्केट में खरीदारी करने आई 13 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। किशोरी अपनी चाची के साथ बाजार आई थी। भीड़ के बीच अचानक दोनों का हाथ छूट गया, जिसके बाद किशोरी का पता नहीं चला। पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक, कानपुर के लाल बंगला निवासी शिया वर्तमान में सेक्टर-39 के सदरपुर में रहती हैं। 15 सितंबर की शाम वह अपनी 13 वर्षीय भतीजी विधि के साथ अट्टा मार्केट में खरीदारी करने पहुंची थीं। बाजार में भीड़ के दौरान अचानक उनका हाथ किशोरी से छूट गया। इसके बाद किशोरी नहीं मिली। एसीपी प्रवीण सिंह ने बताया कि पुलिस अट्टा मार्केट और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें