फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बैंक कर्मचारियों पर प्रधानाचार्य से मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। गाजियाबाद निवासी एक स्कूल प्रधानाचार्य ने सेक्टर-63 स्थित एक निजी वित्तीय संस्था के चार कर्मचारियों पर मारपीट और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर कोतवाली सेक्टर-63 पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। रघुनाथपुरी निवासी मंदीप ने पुलिस से शिकायत की है कि उन्होंने पांच वर्ष पहले छिजारसी स्थित अपने मकान पर टीआईएफएल बैंक से ऋण लिया था, जिसकी सभी किस्तें चुका दी हैं। आरोप है कि बृहस्पतिवार को बैंक का एक कर्मचारी उन्हें बातचीत के बहाने कार्यालय ले गया, जहां पहले से मौजूद तीन अन्य कर्मचारियों ने उनके साथ अभद्रता की। विरोध करने पर चारों ने कथित तौर पर उनके साथ मारपीट की। घटना के बाद पीड़ित ने डायल-112 पर सूचना दी। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें