नोएडा। वाहनों की चोरी करने वाले गिरोह के बदमाश को सेक्टर 39 थाने की पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया। जिसके बाद एक चोरी की बाइक भी बरामद की गई। बीस वर्षीय आरोपी प्रवीण बदायूं के जरीफनगर का रहने वाला है। वर्तमान में प्रवीण हाजीपुर गांव में किराये के कमरे में रह रहा था। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बरामद हुई बाइक दिल्ली से चोरी की गई थी। जिसकी प्राथमिकी भी स्थानीय थाने में दर्ज है। बाइक न देने की स्थिति में डराने के लिए आरोपी अपने साथ चाकू भी रखता था। ब्यूरो