फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दो चोरी की बाइकों के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रबूपुरा (संवाद)। पुलिस ने चोरी की दो बाइकों के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि अपराध पर नकेल कसने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार की शाम सेक्टर 18 स्थित मिर्जापुर कट पर टीम आते- जाते वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दो युवक दो बाइकों पर सवार होकर आते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर दोनों पीछे मुड़कर भागने का प्रयास करने लगे। सतर्कता दिखाते हुए पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी करके दोनों को दबोच लिया। आरोपियों की पहचान बुलंदशहर के थाना ककोड़ के गांव अमीपुर बांगर निवासी शनी और विशाल के रूप में हुई है। कोतवाली प्रभारी श्याम बाबू शुक्ल ने बताया कि दोनों को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें