फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हॉस्पिटल की निर्माण साइट से बिजली का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क-3 में निर्माणाधीन इंडिया आई हॉस्पिटल की प्रोजेक्ट साइट से अज्ञात चोरों ने बिजली से संबंधित महंगा सामान चोरी कर लिया। पुलिस को दी गई तहरीर में हरियाणा के हिसार निवासी कुलदीप सिंह ने बताया कि वह कैक्टस प्रोफाइल्स प्राइवेट लिमिटेड में वर्ष 2016 से प्रोजेक्ट इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। वर्तमान में उनकी कंपनी का काम नॉलेज पार्क-3 में निर्माणाधीन इंडिया आई हॉस्पिटल में चल रहा है। 7 मई 2026 की रात अज्ञात चोर प्रोजेक्ट साइट के स्टोर में घुस गए और वहां रखा बिजली का कीमती सामान चोरी कर ले गए। सुबह कर्मचारियों के साइट पर पहुंचने पर चोरी की घटना का पता चला। इसके बाद कंपनी प्रबंधन ने पूरे परिसर की जांच की, लेकिन चोरी गया सामान नहीं मिला। वहीं कोतवाली प्रभारी सर्वेश सिंह का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। ब्यूरो
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें