दादरी। जारचा कोतवाली क्षेत्र के छोलस गांव में इंस्टाग्राम आईडी पर एक व्यक्ति की बहन, माता व पत्नी के खिलाफ गंदी भाषा में आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। पीड़ित ने कोतवाली में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। जारचा कोतवाली क्षेत्र के छोलस गांव में शजा अब्बास परिवार के साथ रहते हैं। गांव के ही आतिफ अली ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर 20 अप्रैल को पीड़ित की बहन, माता, पुत्री एवं पत्नी के खिलाफ गंदी भाषा में आपत्तिजनक टिप्पणी की हैं। परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है। पीड़ित का फोटो भी एआई की मदद से तैयार कर वायरल किया गया। जिसमें आपत्तिजनक स्थिति में दिखाया गया है। पीड़ित के पास आरोपी के खिलाफ सभी सबूत हैं। घटना की प्राथमिकी कोतवाली में नामजद कराई गई है।