फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गाड़ी मालिक की पिटाई का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सरस्वती मार्केट के पास सोमवार शाम विवाद हो गया। पुलिस के अनुसार एक गाड़ी के ऊपर से पत्थर का टुकड़ा गिरने से शीशा टूट गया। मामले की जानकारी होने पर खेड़ी निवासी गाड़ी मालिक मनीष कुमार अपने साथी अमित के साथ पास के ऑफिस में पूछताछ करने गए। इसी दौरान वहां मौजूद दिल्ली निवासी आरिफ ने गाली-गलौज शुरू कर दी। आरिफ ने गाड़ी मालिक मनीष पर गिलास से हमला किया जिससे उसे चोटें आईं। आरोप है कि आरिफ ने मनीष व अमित के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। वहीं, कोतवाली प्रभारी मनोज सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें