फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दुकान की ओपनिंग के दौरान कर्मचारी को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-18 स्थित सावित्री मार्केट में दुकान की ओपनिंग के दौरान एक कर्मचारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-20 थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गाजियाबाद के इंद्रगढ़ी निवासी गौरव कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सेक्टर-18 की सावित्री मार्केट स्थित दुकान नंबर जी-21 पर नौकरी करते हैं। दुकान अंकुर दुआ की है। शनिवार को दुकान की ओपनिंग के लिए हवन का आयोजन किया जा रहा था। दोपहर करीब एक बजे अंकुल ढाका अपने दो-तीन साथियों के साथ वहां पहुंचा और गौरव को आवाज देकर दुकान से बाहर बुलाया। आरोप है कि बाहर आते ही आरोपी उनके साथ मारपीट करने लगे। थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें