फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: स्टोर के बाहर कर्मचारी से मारपीट, चार अज्ञात युवकों पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस ने केएफसी स्टोर के बाहर एक कर्मचारी के साथ मारपीट करने के आरोप में चार अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस के अनुसार, बुलंदशहर निवासी हरेंद्र सिंह ने शिकायत में बताया कि वह नोएडा के एक केएफसी स्टोर में कार्यरत हैं। आरोप है कि 2 जुलाई की शाम तीन-चार युवक स्टोर पर पहुंचे और एक महिला कर्मचारी को नौकरी से निकालने को लेकर विवाद करने लगे। इसके बाद सभी युवक स्टोर के बाहर आ गए और हरेंद्र सिंह के साथ मारपीट की। कोतवाली प्रभारी प्रमोद सिंह ने बताया कि पुलिस ने चार अज्ञात युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। ब्यूरो
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें