दादरी। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग के रेलवे स्टेशन दादरी के समीप यार्ड में एक्सप्रेस ट्रेन में चेन पुलिंग की गई। चेन पुलिंग करने पर आरपीएफ ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर गोमती एक्सप्रेस ट्रेन दिल्ली की तरफ जा रही थी। जब ट्रेन दादरी के समीप यार्ड में पहुंची तो चेन पुलिंग कर दी गई। ट्रेन रुकने पर सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने चेन पुलिंग करने वाले फिरोजाबाद के बन्ना गांव निवासी प्रखर भारद्वाज को पकड़ लिया गया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। रेलवे अधिनियम एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। संवाद