यमुना सिटी (संवाद)। दनकौर कोतवाली पुलिस ने करीब चार दिन पहले रोडरेज के विवाद में युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में गुरुवार को तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं। अच्छेजा बुजुर्ग गांव निवासी शरीफ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उनका चेचरा भाई आरिफ बीते सोमवार के दो अन्य सदस्यों के साथ कार से दनकौर जा रहे थे। रीलखा गांव के पास थार सवार ने उनकी कार में टक्कर मार दी थी। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। हमले में आरिफ बुरी तरह से घायल हो गए। वारदात के बाद आरोपी अपने साथियों के साथ मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने मामले में गाजियाबाद निवासी नासिर उर्फ सोनू, कासिम और माजिद को नामजद किया था। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।