फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चंद्रशेखर आजाद पर अभद्र टिप्पणी पर दी शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना लोकसभा सांसद चंद्रशेखर आजाद पर सोशल मीडिया पर कथित अभद्र टिप्पणी किए जाने का मामला सामने आया है। शुक्रवार शाम को कार्यकर्ताओं ने दनकौर कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पार्टी के युवा जिला अध्यक्ष सुनील भगवाना ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि एक युवक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिससे कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भावनाएं आहत हुई हैं। वहीं, दनकौर पुलिस का कहना है कि मामले में प्राप्त शिकायत के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की गई है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें