यमुना सिटी। जेवर थाना क्षेत्र में दोस्तों के साथ होटल में खाना खाने गए युवक के साथ दबंगों ने मारपीट की। गांव साबौता मुस्तफाबाद निवासी नितिन शर्मा ने पुलिस को बताया कि वह 7 जून की रात को अपने दोस्त नितिन और अशोक के साथ खाना खाने के लिए गया था। वह लोग रेस्टोरेंट में बैठे थे, तभी वहां पर प्रशांत शर्मा, कुनाल शर्मा, कृष्णा शर्मा, डीके, पासा और बिट्टू आ गए। सभी के हाथ में लाठी-डंडे और लोहे की सरिया थी। उन्होंने बिना कुछ बोले सीधे मारपीट शुरू कर दी। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। ब्यूरो