फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सेक्टर 22-डी वेलफेयर एसोसिएशन चुनाव के लिए पूरे हुए नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी। यमुना सिटी क्षेत्र स्थित सेक्टर 22-डी सोसाइटी के वेलफेयर एसोसिएशन के चुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन की प्रक्रिया पूरी हुई। इसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए नामांकन किए गए। इसमें अध्यक्ष पद के लिए सिर्फ राकेश त्रिपाठी ने नामांकन कराया है। जिसके बाद वह निर्विरोध रूप से अध्यक्ष पद के दावेदार हो गए हैं। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए परमेश लाल और शशांक श्रीवास्तव ने नामांकन कराया है। सचिव पद के लिए सिर्फ राजेंद्र शर्मा ने नामांकन कराया है। वहीं कोषाध्यक्ष पद के लिए कोई भी नामांकन चुनाव अधिकारियों को प्राप्त नहीं हुआ है। अध्यक्ष और सचिव पद पर एक-एक नामांकन के बाद सिर्फ उपाध्यक्ष पद के लिए 3 मई को मतदान की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें