फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एएवाई-बीपीएल कार्डधारकों को मिलेगा दो माह का गेहूं एक साथ

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह। सरकार की हिदायतों के तहत अप्रैल 2026 में एएवाई और बीपीएल (ऑनलाइन) राशन कार्डधारकों को बड़ी राहत दी गई है। इस माह लाभार्थियों को अप्रैल और मई दोनों महीनों का गेहूं एक साथ वितरित किया जा रहा है। खाद्य एवं पूर्ति विभाग ने सभी पात्र उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने संबंधित डिपोधारक से संपर्क कर निर्धारित समय में दोनों महीनों का राशन अवश्य प्राप्त करें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि किसी डिपो पर राशन वितरण में देरी, कटौती या अन्य कोई समस्या सामने आती है, तो उपभोक्ता तुरंत शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। इसके लिए जिला कंट्रोल रूम (01267-274615) सक्रिय किया गया है, जबकि राज्य स्तर पर टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-180-2087 भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें