फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दुष्कर्म मामले में 26 को कोतवाली के घेराव की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 12 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस की कार्रवाई नहीं होने के विरोध में रविवार को पंचायत हुई। जीटी रोड स्थित चिटहेरा गांव में विश्व ब्राह्मण कल्याण परिषद की ओर से आयोजित पंचायत में पुलिस की कार्यशैली पर नाराजगी जताई गई। साथ ही 26 नवंबर को बादलपुर कोतवाली का घेराव करने का निर्णय लिया गया। पंचायत में वक्ताओं ने कहा कि बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या का प्रयास किया गया था। बच्ची अस्पताल में भर्ती है। गंभीर घटना के बावजूद अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई है। यदि 26 नवंबर तक मामले में प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो बादलपुर कोतवाली का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले में एकमात्र आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें