दादरी (संवाद)। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड पर सेंट टेरेसा स्कूल के सामने कार व बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर होने पर बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। कोतवाली प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि बादलपुर कोतवाली गिरधरपुर गांव के समीप राम विहार एन्क्लेव में कृपा शंकर गौड़ परिवार के साथ रहते हैं। आठ नवंबर को उनका बेटा कार्तिक व भतीजा अमन बाइक से दादरी की तरफ जा रहे थे। सेंट टेरेसा स्कूल के समीप पहुंचे तो कार और बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर होने पर बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए । घायल के पिता ने कार नंबर के आधार पर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।