दादरी (संवाद)। कोतवाली दादरी क्षेत्र के रामगढ़ फ्लाईओवर के पास एक डिलीवरी बॉय पर चाकू से जानलेवा हमला हुआ। इस हमले में संदीप नामक डिलीवरी बॉय घायल हो गया। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि संदीप सात नवंबर को तुगलपुर से आ रहे थे। उन्होंने साकी पुर अंडरपास के पास गीतन चौधरी उर्फ अजय को अपनी गाड़ी में बैठाया। किराया मांगने पर 300 रुपये ऑनलाइन दिए गए। इसके बाद रामगढ़ फ्लाईओवर के समीप सर्विस रोड पर गीतन ने संदीप पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू संदीप के हाथ में लगा। घायल संदीप ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले हमलावर फरार हो गया। पुलिस घायल को उपचार के लिए ले गई। उपचार के बाद संदीप ने गीतन चौधरी उर्फ अजय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।