फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मेट्रो स्टेशन के नीचे से जनरेटर सेट चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-146 नोएडा मेट्रो स्टेशन के नीचे बने कार्यस्थल से 25 केवीए का जनरेटर सेट चोरी हो गया। नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने मंगलवार को अशोक कुमार की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। अशोक कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सेक्टर-146 नोएडा मेट्रो स्टेशन के नीचे उनका कार्यस्थल है। वहां उन्होंने 25 केवीए का जनरेटर सेट रखा था। उनके अनुसार 9 सितंबर की रात अज्ञात चोर जनरेटर सेट चुरा ले गए। वारदात को सुमित कृष्ण, असावरी सुपरवाइजर और उसके गार्ड ने मिलकर अंजाम दिया है। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें