फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एटीएस डोल्से के दो फ्लैटों में चोरी करने वाले आरोपियों का 20 दिन बाद भी सुराग नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
फॉलोअप
विज्ञापन

-छह दिन के अंतराल में हुई थीं दोनों वारदात, लाखों रुपये के गहने और नकदी ले गए थे बदमाश
माई सिटी रिपोर्टर
एटीएस डोल्से सोसायटी में लाखों की चोरी, पुलिस बेखबर
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र की एटीएस डोल्से सोसायटी में दो फ्लैटों से लाखों रुपये के गहने और नकदी चोरी मामले में पुलिस करीब 20 दिन बाद भी बदमाशों का पता नहीं लगा सकी है। छह दिन के अंतराल में हुई इन वारदात में चोरी का तरीका पुलिस के लिए पहेली बना हुआ है। 27 अक्तूबर को सुदेश डांगी के फ्लैट से 20 हजार रुपये नकद और करीब 15 लाख रुपये के गहने चोरी हुए थे। इससे पहले, 17 से 22 अक्तूबर के बीच अपर्णा झा के फ्लैट से भी लाखों रुपये के गहने चोरी हुए थे। दोनों घटनाओं में फ्लैटों के मुख्य दरवाजे बंद मिले थे, जबकि अंदर से सामान गायब था। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी। सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद भी कोई संदिग्ध नहीं मिला है। प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें