ग्रेटर नोएडा। बिसरख थाना क्षेत्र में एक कबाड़ी को कार और बाइक सवार युवकों ने रोककर पीट दिया। हेलमेट से सिर पर वार किए जाने से उसे गंभीर चोट आई है। पुलिस ने शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गाजियाबाद निवासी असलम ने पुलिस को तहरीर में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक सितंबर को वह दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। एक मूर्ति गोलचक्कर पार करते ही एक स्विफ्ट कार और एक बाइक ने उन्हें रोका। वाहनों से चार युवक उतरे, जिनमें से मुजाफिर और आबिद को असलम जानता था। आरोप है कि दो अन्य युवकों ने असलम के सिर पर हेलमेट से वार कर मारपीट की। कोतवाली प्रभारी रंजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।