ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो बदमाश एक व्यक्ति की गर्दन से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। बीटा-1 निवासी आशीष कुमार चौमाल ने बृहस्पतिवार को पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीती 11 सितंबर की रात वह विश्व भारती पब्लिक स्कूल बीटा-1 के गेट के पास मौजूद थे। इसी दौरान बाइक पर सवार दो व्यक्तियों ने उनकी 12 ग्राम वजनी सोने की चेन खींच ली। घटना की सूचना तत्काल 112 नंबर पर दी थी।अंधेरा होने के कारण बाइक का नंबर नहीं दिख सका। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।