(अदालत से)
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। श्रमिक हिंसा के मामले में आरोपी छात्रा आकृति चौधरी की जमानत याचिका पर आज सुनवाई होगी। आरोपी छात्रा के खिलाफ फेज-2 कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज है। जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान अदालत मामले से जुड़े तथ्यों और आरोपी की ओर से पेश की गई दलीलों पर विचार करेगी। श्रमिक हिंसा के मामले में आरोपी आकृति चौधरी की ओर से अदालत में जमानत याचिका दाखिल की गई है। इस याचिका पर बृहस्पतिवार को सुनवाई प्रस्तावित है।अदालत में होने वाली सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष की ओर से आरोपी को जमानत दिए जाने के संबंध में दलीलें पेश की जाएंगी। वहीं, अभियोजन पक्ष की ओर से मामले के तथ्यों के आधार पर अपना पक्ष रखा जा सकता है।