ग्रेटर नोएडा। संतोषनगर कॉलोनी में ऑटो खड़ा करने को लेकर मारपीट करने के मामले में सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हर्ष भाटी (23) और अक्षय भाटी (21) निवासी तिलपता गांव के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार 31 अगस्त को संतोषनगर कॉलोनी में दादरी ओवरब्रिज के नीचे ऑटो खड़ा करने को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद के दौरान हर्ष भाटी और अक्षय भाटी ने वादी के साथ मारपीट की। कोतवाली प्रभारी संजय सिंह का कहना है कि बुधवार को पुलिस टीम ने संतोषनगर कॉलोनी से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। ब्यूरो