ग्रेटर नोएडा। थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के अंतर्गत नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर एर कार चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। पुलिस ने परिजन की शिकायत पर बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। पटना बिहार निवासी राजकिशोर शर्मा ने बताया कि 23 अगस्त की रात उनका बेटा यश राज अपने दोस्त आयुष्मान श्रीवास्तव के साथ बाइक लेकर परी चौक के पास सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान कार चालक ने उनके बेटे को टक्कर मार दी। आरोप है कि कार चालक ने शराब पी रखी थी। घटना की सूचना मिलते ही राहगीरों ने पुलिस कंट्रोल पर सूचना दी। सूचना पर पीआरवी मौके पर पहुंची और कार चालक सहित गाड़ी में सवार दो अन्य अज्ञात व्यक्तियों को गिरफ्तार कर थाने ले गई। घायल यश राज को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।