अभियान
फोटो
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। शहर की कई प्रमुख सड़कों पर चालक लगातार उल्टी दिशा में वाहन चलाकर अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डाल रहे हैं। दोपहिया वाहनों के साथ-साथ कार और व्यावसायिक वाहन भी नियमों की अनदेखी करते हुए गलत दिशा से गुजर रहे हैं। इससे हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है और यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। सबसे अधिक उल्लंघन अल्फा, रामपुर, जगत फार्म, मकौड़ा गोल चक्कर और हनुमान मूर्ति के आसपास देखने को मिल रहा है। इन स्थानों पर चालक कुछ दूरी बचाने के लिए गलत दिशा से वाहन निकालते हैं, जिससे सामने से आने वाले वाहनों को अचानक ब्रेक लगाने पड़ते हैं। कई बार इससे टक्कर की नौबत भी आ जाती है। डीसीपी ट्रैफिक अभय कुमार मिश्र ने बताया कि उल्टी दिशा में वाहन चलाने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के चालान किए जा रहे हैं।