ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर अल्फा-2 के कई ब्लॉकों में सार्वजनिक स्थानों पर लंबे समय से निर्माण मलबा पड़ा होने से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निवासियों का कहना है कि जगह-जगह मलबा रास्ते में पड़ा होने से क्षेत्र की साफ-सफाई बिगड़ रही है। आरडब्ल्यूए के महासचिव एनपी सिंह ने संबंधित विभाग से मलबा जल्द हटाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि सेक्टर के एफ, जी, एच और आई ब्लॉकों में कई स्थानों पर मलबे के ढेर पड़े हैं, जिन्हें जल्द साफ कराया जाना चाहिए ।