ग्रेटर नोएडा। भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. रोहित मिश्रा रविवार को ग्रेटर नोएडा के तिलपता स्थित जिला कार्यालय पहुंचे। वहां भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा के नेतृत्व में जिला इकाई और युवा मोर्चा के साथ-साथ अन्य कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। यहां नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. रोहित मिश्रा ने कहा कि संगठन की तरफ से मिली जिम्मेदारी का वो पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। युवाओं को संगठन से जोड़कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम करना होगा। जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि युवा मोर्चा पार्टी की रीढ़ है। इस मौके पर सुखविंदर सोम, अनुज कश्यप, वीरेंद्र भाटी, धर्मेंद्र कोरी, सतेंद्र नागर, अरुण प्रधान, अरुण यादव आदि मौजूद रहें। ब्यूरो