दादरी (संवाद)। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग के बोड़ाकी रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन की चपेट में आने से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक के शव को ग्रामीण ले गए।आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग के बोड़ाकी रेलवे स्टेशन की थर्ड लाइन पर दिल्ली की तरफ ट्रेन जा रही थी। ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान राजेश पल्ला गांव के रूप में हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।