नोएडा (संवाद)। सेक्टर-49 थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक कार के चारों पहिए रिम समेत चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने सेक्टर-49 थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। हर्षिता यादव सेक्टर-48 स्थित एक मकान में किराये पर रहती हैं। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि 31 अगस्त की तड़के सुबह चोरों ने जैक लगाकर उनकी बाहर खड़ी कार का रिम और पहिया खोल ले गए। थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।