फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: वेक्टर जनित रोग व पोलियो के लिए हाईराइज में चलाया जाए अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। नोफा के महासचिव सुरोजीत दासगुप्ता ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. एमएम त्रिपाठी से शिष्टाचार भेंट की। इसके साथ ही हाईराइज सोसाइटियों में स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की। बैठक के दौरान दासगुप्ता ने सीएमओ को नोफा एवं नोएडा-ग्रेटर नोएडा की हाईराइज सोसाइटियों के प्रतिनिधि संगठन के रूप में उसकी भूमिका से अवगत कराया। आगामी मानसून को देखते हुए उन्होंने वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम के लिए हाईराइज सोसाइटियों के लिए विशेष स्वास्थ्य परामर्श एवं जागरूकता अभियान चलाने का अनुरोध किया। इसके साथ ही पोलियो टीकाकरण शिविर आयोजित करने का भी प्रस्ताव रखा गया। सीएमओ ने कहा कि इन प्रस्तावों पर विचार करेंगे और स्वास्थ्य विभाग की ओर से हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें