नोएडा। सेक्टर 105 में पेट्रोल पंप के पास बने नए कट से रोजाना वाहन हादसों का शिकार हो रहे हैं। सोमवार सुबह करीब आठ बजे एक चार पहिया वाहन नए कट के पास डिवाइडर से टकरा गया। राहत की बात रही कि उस वाहन में सिर्फ एक चालक था, जिसे बेहद हल्की फुल्की चोट आई हैं, लेकिन वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद क्रेन के जरिए वाहन को हटाया। सेक्टर 105 पॉकेट ए के आरडब्ल्यूए महासचिव बलदेव सिंह नेगी ने बताया कि यह कट पिछले कुछ महीने पहले ही बनाया गया गया है। अक्सर यहां पर हादसे होते रहते हैं। इसके अलावा तीन रोड आपस में मिलने के कारण अक्सर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। ब्यूरो